Kangana Ranaut, याचिका में कही ये बात

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत  का पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो पा रहा है जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस बारे में याचिका डाली है. कंगना रनौत  ने कोर्ट से अपील की है कि वो क्षेत्रीय पासपोर्ट प्राधिकरण को उनका पासपोर्ट रिन्यू करने का निर्देश जारी करे. बता दें कि कंगना रनौत को जल्द ही शूटिंग के लिए विदेश जाना है और उन्होंने सोमवार को ये याचिका डाली है.

कोर्ट से कंगना ने की ये अपील
वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए दायर कराई गई इस याचिका में रनौत ने कहा कि मुंबई के स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय ने उनका पासपोर्ट रिन्यू करने से इस आधार पर मना कर दिया कि बांद्रा पुलिस द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ राजद्रोह और उनके कथित भड़काऊ ट्वीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *