नई दिल्ली, दिल्ली के ‘बाबा के ढाबा’ के बारे में आखिर किसने नहीं सुना होगा. बुजुर्ग दंपति ने बीते 8 महीने में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया और अब वापस जमीन पर आ गए. एक वायरल वीडियो ने ‘बाबा के ढाबा’ के मालिक कांता प्रसाद की जिंदगी बदल दी थी जो कि मालवीय नगर इलाके में सड़क किनारे अपना ढाबा चलाते हैं. अब इस कहानी में नया मोड़ आ गया है.