चाबहार पोर्ट में भारत का 550 मिलियन डॉलर दांव पर,आईएनएसटीसी पर भी संकट

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग की वजह से भारत चाबहार पोर्ट और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) पर कड़ी नजर रख रहा है। भारत को डर है कि इस संघर्ष का इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर बुरा असर पड़ सकता है। भारत इन परियोजनाओं को अफगानिस्तान, मध्य एशिया और रूस के लिए अपने प्रवेश द्वार के रूप में मानता है। चाबहार पोर्ट में तो भारत ने बहुत भारी निवेश भी कर रखा है। भारत यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि चाबहार पोर्ट और INSTC पर ईरान-इजराय संघर्ष का कोई विपरीत असर न पड़े। भारत इन दोनों परियोजनाओं को ईरान में कनेक्टिविटी के लिए तो महत्वपूर्ण मानता ही है। इनके जरिये अफगानिस्तान, मध्य एशिया और रूस तक पहुंच को और भी सुगम बनाना चाहता है। भारत की तरह ही हमारा पड़ोसी अफगानिस्तान की भी चिंता बढ़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *