यूपी के रामपुर में बेटे की 18 साल की मंगेतर से ससुर ने कर ली शादी

रामपुर, एक पिता ऐसा भी, जिसने अपनी प्रेमिका को अपने बेटे की पत्नी बनाने की प्लानिंग कर डाली. ताकि उसका लव अफेयर छुपा रहे और परिवार में किसी को शक भी न हो. अपने लव अफेयर को छुपाने के लिए शकील नाम के एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे का निकाह अपनी प्रेमिका से तय कर दिया. परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

शकील की पत्नी को शक था कि उसकी होने वाली बहू से पति का अफेयर चल रहा है. उसने अपने रिश्तेदारों को भी ये बात बताई. लेकिन परिवार में किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. हालांकि शकील के बेटे ने अपने पिता की करतूत के सबूत इकट्ठा किए और परिवार के सामने रख दिए. अपनी पोल खुलती देख शकील ने फिर जो किया उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी. ये मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *