आपके PF से सरकार कैसे करती है

आप सरकारी नौकरी करते हो या प्राइवेट. पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड से आपका पाला जरूर पड़ा होगा. हर कंपनी सरकार के नियम के दायरे में रहते हुए सैलरी के हिसाब से पीएफ का पैसा जमा करती है. उसमें से आधा कंपनी को पे करना होता है तो वहीं बाकी बचा आधा पैसा एंप्लॉय सैलरी से देता है. यह तो हो गया पीएफ के बारे में बेसिक्स. क्या आपने कभी सोचा है कि जो पैसा आप जमा करते हैं.

वह आखिर जाता कहां है? सरकार उन पैसों का क्या करती है? लोकसभा सदस्य टी. सुमति अलियास थमिझाची थंगापांडियन ने सरकार से पूछा कि क्या ईपीएफओ ने डेट इंस्ट्रूमेंट और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में महत्वपूर्ण निवेश किया है, और यदि हां, तो सरकार उसके बारे में डिटेल मुहैया कराए.

इसपर सरकार के तरफ से डिटेल पेश किया गया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि ईपीएफओ का निवेश वित्त मंत्रालय द्वारा अधिसूचित निवेश के पैटर्न और केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी), ईपीएफ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाता है. ईपीएफओ सरकार द्वारा सूचित निर्धारित पैटर्न के अनुसार डेट इंस्ट्रूमेंट और ईटीएफ दोनों में निवेश करता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *