सरकारी सेविंग स्कीम, मिल रहा तगड़ा ब्याज, 31 मार्च तक निवेश का मौका

महिलाओं को बेहतर वित्तीय सुरक्षा के लिए सरकार लगाताार काम कर रही है। समय-समय पर महिलाओं की जरूरत के हिसाब से सरकार सेविंग स्कीम लाती रही है। पिछले साल बजट में भी सरकार एक बेहतरीन सेविंग स्कीम, ‘महिला सम्मान बचत योजना’ लेकर आई थी। इसे खास तौर पर महिलाओं और लड़कियों को ध्यान में रखकर पेश किया गया था। इस सेविंग स्कीम में 2 साल की लॉक इन पर बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। महिला सम्मान बचत योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है।

आइए जानते हैं इस सेविंग स्कीम की खूबियों के बारे में। महिला सम्मान बचत योजना के तहत जमा राशि पर 7.5% सालाना दर से ब्याज मिल रहा है। ब्याज तिमाही आधार पर संयोजित होती है। इसे खाते में जमा किया जाता है और बंद होने के समय भुगतान किया जाता है। इस योजना पर दिया जाने वाला ब्याज वर्तमान में 2 साल की बैंक FD से अधिक है। उदाहरण के लिए, एसबीआई दो साल की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.80% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.30% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, एचडीएफसी बैंक, आम ग्राहकों को 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% की दर से ब्याज दे रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *