जालंधर, समाजिक सुधार सभा की तरफ करवाई जा रही रासलीला आज छठे दिन प्रिंसिपल मुकेश कुमार एवं बावा वर्मा,आर एस एस के माननीय संघचालक अशोक कुमार, महिंदरपाल ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।भगवान कृष्ण की रासलीला करने वृन्दावन से आये आचार्य प्रलाद जी ने लीला करके बताया की जलंधर दैत्य का अंत भी भगवान कृष्ण की लीला से हुआ क्युकी उसके अंत की वजह वृंदा ही बन सकती थी जो भगवान कृष्ण द्वारा रचाई लीला की वजह से संभव हुआ था।इस अवसर पर प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने आयोयको को धार्मिक कार्यक्रम करने की बधाई देते हुए कहा सच्चाई के साथ भगवान हमेशा विराजमान रहते है जिसका वर्णन भगवान कृष्ण ने महाभारत में किया था। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा भगवान के सच्चे उपासको की मुशकिल घडी में कृष्ण सदैव उनके साथ रहते है और कहा सच्चाई के साथ भगवान हमेशा विराजमान रहते है। इस अवसर पर सनीप छिब्बड़, अजमेर सिंह बादल, राजिंदर कौर बादल, संदीप तोमर, अनु शर्मा, कुलविंदर भोगल, नवप्रीत, मंजू, कृति शर्मा, मोनिका, आजाद सिंह, विनय कुमार, गोल्डी जिंदल, वरिंदर यादव, रामपाल वर्मा, साहब सिंह, पंडित वासुदेव आदि भारी संख्या मे लोग हाज़िर थे। कैप्शन : ज्योति प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ करते हुए प्रिंसिपल मुकेश कुमार एवं बावा वर्मा। कार्यक्रम दौरान राधा कृष्ण की झांकी। ( दाएं) राधे राधे शाम मिलादे का जयघोष करते हुए उमड़ा विराट जनसमूह। कैप्शन : आर एस एस के माननीय संघचालक अशोक कुमार, महिंदरपाल को सम्मनित करते हुए किशनलाल शर्मा, सुदेश कुमार सेषा, पूर्ण चाँद, डॉ वनीत शर्मा, आजाद सिंह, रामपाल वर्मा, साहब सिंह, पंडित वासुदेव व अन्य। सभा की और सम्मनित होते हुए पवन सूरी, आशा रानी, अनीता व अन्य सदसयगण।