महाकुंभ का आगाज आज से हो गया है. श्रद्धा के कुम्भ में लोगों के साथ-साथ बड़ी बड़ी कंपनियां भी डुबकी लगाने को तैयार हैं. महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा समागम माना जाता है. ऐसे में भारत की दिग्गज कंपनियां इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहती हैं. 45 दिन के महाकुम्भ में अंबानी से लेकर अडानी, ITC और कोका-कोला समेत कई दिग्गज कंपनियां मार्केटिंग की डुबकी लगाने को तैयार हैं.
महाकुंभ में अंबानी से लेकर से अडानी और कोका कोला से लेकर ITC जैसी दिग्गज अपनी मार्केटिंग को बढ़ाना चाहती हैं. जिसके लिए इन्होने अपना पूरा ध्यान इनकी तरफ केंद्रित कर लिया है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियों ने कुंभ पर अपने कुल बजट का करीब 70% हिस्सा 6 शाही स्नान के इर्द-गिर्द फोकस किया है. यही नहीं कुम्भ में मार्केटिंग का फायदा उठाने के लिए ये कंपनियां ब्रांड एंगेजमेंट और प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म और इंफ़्ल्युएनसर्स का भी सहारा ले रही हैं.
महाकुम्भ के अधिकारियों के मुताबिक, आईटीसी, कोका-कोला, अडानी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डाबर, बिसलेरी, पार्क+, इमामी, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों ने महाकुम्भ में ब्रांडिंग के राइट्स ख़रीदे हैं.