बिल गेट्स को नहीं मिलेंगे एक भी पैसे

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक वॉरेन बफे ने अपनी प्रॉपर्टी के बटवारे को लेकर नया प्लान बनाया है. उन्होंने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में दिए एक बयान में बताया कि वो अपनी सारी संपत्ति अब चौरिटेबल ट्रस्ट को दी जाएगी, जिसे उनके बच्चे सूसी, हॉवी और पीटर संभालेंगे. इसके अलावा उनके पैसे अब बिट गेट्स के ट्रस्ट के नहीं दिए जाएंगे.

वॉरेन बफे दुनिया के मशहूर निवेशक हैं. उन्होंने कई सारी बड़ी कंपनियों में निवेश किया है और खुद बर्कशायर हैथवे के सीईओ हैं. अब उनकी बची हुई प्रॉपर्टी को जिस ट्रस्ट को दिया जाएगा वह उनके तीनों बच्चे मिलकर चलाएंगे. वही यह फैसला लेंगे कि पैसे कहां और कितने खर्च करने हैं. वॉरेन बफे ने अपने बच्चों को बिजनेस के बारे में और आगे काम कैसे करना है इसके बारे में भी सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया में करीब 8 अरब लोग हैं लेकिन उन सब में वह और उनके बच्चे सबसे ज्यादा लकी हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *