चीन, पति, पत्नी और वो जैसे मामले अब अलग ट्विस्ट के साथ सामने आते दिख रहे हैं. हाल ही में एक कोर्ट ऐसा केस आया है जिसमें आदमी की प्रेमिका ने अपने प्रेमी की पत्नी पर केस ठोक दिया है. क्योंकि, अपने पति से तलाक देने के लिए फीस लेने के बाद भी उसने तलाक नहीं दिया. महिला ने अपने पति से तलाक देने के लिए 1.2 मिलियन युआन (लगभग 1.3 करोड़ रुपये) मांगे थे.
चीन के फुजियान प्रांत के इस मामले में पति को छोड़ने से इनकार करने के लिए उस पर यह मुकदमा दायर किया गया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, शि का एक विवाहित व्यक्ति हान के साथ रिश्ता था और उनका एक बच्चा भी था. हान की पहली शादी 2013 में हो चुकी थी. यान की पहली शादी से उसे दो बेटियों हैं और फिर नवंबर 2022 में शि ने भी उसके बेटे को जन्म दिया.
कानूनी रूप से हान की पत्नी होने के लिए शि ने हान की पत्नी से सौदा किया-तलाक के बदले में 2 मिलियन युआन ले लो और तलाक दे दो. 2022 के अंत में शि ने 1.2 मिलियन युआन ले भी लिए. पर न तलाक दिया और न ही पैसे लौटाए.
लंबे इंतजार के बाद शि ने पैसे वापस पाने के लिए मुकदमा दायर कर दिया है. वैसे शिशी पीपुल्स कोर्ट ने शि के मुकदमे को खारिज कर दिया. यह कहते हुए कि इस तरह की पेमेंट नैतिक नहीं है और समाज के ताने बाने को प्रभावित करती है. अदालत ने कहा कि ऐसे मौखिक समझौतों में कानूनी वैधता नहीं होती.