नई दिल्ली, फेमस शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है. हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे. वो वेंटिलेटर पर थे. उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी. लेकिन आज (5 दिसंबर) को उन्होंने दम तोड़ दिया. एक्टर की मौत से उनके तमाम चाहनेवालों को गहरा सदमा लगा है. आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और CID शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है. दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे. एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है.