जालंधर, पंजाब में पिछले सालों से जिस तरह नशा तस्करों ने करोड़ों की सम्पत्ति तथा उनकी हिमायत करने वाले बिचौलियों ने जिस तरह से पैसे इकट्ठे करके बड़ी-बड़ी कोठियां तथा जायदाद बनाई हैं उससे तो यह लगता था कि पंजाब में अगर कोई कारोबार बचा है तो वह नशा बेचने का। लेकिन कुछ दिनों से जिस तरह मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान ने यू.पी. की तर्ज पर नशे का व्यापार करने वालों के घरों पर डिच मशीनें चलाना शुरू किया है इससे तो यह लोगों में आस जगी है कि पंजाब में अब नशा खत्म हो सकता है। यू.पी. में भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जिस तरह से नशा तथा गुंडा माफिया पर नुकेल डाली है उसी तरह पंजाब में भी गुंडागर्दी तथा नशे का व्यापार करने वालों पर नुकेल कसने की जरूरत है।
पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा ने अपने सैंकड़ों साथियो के साथ डी.सी. हिमांशु अग्रवाल को मांग पत्र देने के लिए गए लेकिन डी.सी. हिमांशु अग्रवाल मीटिंगों के चलते व्यस्त थे तथा उनकी जगह सुपरिटैंडेंट आशा कुमारी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम का मांग पत्र सौंपा। किशनलाल शर्मा ने मांग पत्र में कहा कि जिस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री नशे का कारोबार करने वाले तस्करों के घरों पर बुल्डोजर चला रहे हैं उससे उनकी तारीफ करनी बनती है। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय कदम है लेकिन कुछ देर हो गई। इसके साथ यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का जितना समय रह गया है वे भी काफी है नशा तस्करों को खत्म करने के लिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब को चाहिए कि वे पिछले सरकार के चुने हुए नुमाइंदों तथा कई पुलिस विभाग की काली भेड़ों के खिलाफ भी मोर्चा खोलना चाहिए तथा उनका नाम उजागर करना चाहिए।
कानून सभी के लिए एक समान है अगर नशा बेचना गलत है तो नशे को बढ़ावा देने वाले अधिकारी या नेता भी गलत हैं तथा उनके खिलाफ वही कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि आने वाले युवाओं तथा देशवासियों को सबक मिल सके कि नशे का सेवन करना तथा बेचना कानूनी ही नहीं दंडनीय अपराध भी है।
किशनलाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब ने जहां पंजाबवासियों से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए 3 महीने का समय मांगा है ताकि वे नशे को खत्म कर सकें। इसके साथ ही किशनलाल ने कहा कि अगर तय समय में नशे के कारोबारियों को खत्म नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे तथा यह प्रदर्शन आने वाले दिनों में आंदोलन का रूप धारण कर लेगा। अगर कुछ नशे का व्यापार करने वाले नहीं हटे तो इसकी जांच केन्द्रीय एजैंसियों से करवाने के लिए भी सभी पार्टियों के नुमांइदे इकट्ठे होकर समर्थन करें।
उन्होंने ने कहा कि अगर इसके बाद भी नशा खत्म नहीं हुआ तो वे सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के हस्ताक्षर करवाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को भेजेंगे तथा उसमें मांग करेंगे कि पंजाब को बचाने के लिए भाजपा आगे आकर नशे का व्यापार करने वालों को खत्म करे।
इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार, नवीन भल्ला, अजमेर सिंह बादल, नरेन्द्र कुमार, जसबीर कुमार, संदीप तोमर, राजेश शर्मा, राकेश कुमार, प्रिंस अरोड़ा, अनिल राणा, अजय भनोट, धर्मपाल, राजेन्द्र शर्मा व अन्य मौजूद थे।मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र आशा कुमार को सौंपते किशनलाल शर्मा, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, संदीप तोमर, डा. विनीत शर्मा, परमजीत सिंह व अन्य।