NEW DELHI : सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। कुल 93.12% स्टूडेंट्स कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा में छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में कुल 94.25 फीसदी छात्राएं और 92.72 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के साथ भी टॉपर्स की घोषणा नहीं करेगा। बोर्ड ने गैर जरूरी प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए ये निर्णय लिया है। स्टूडेंट्स दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपनी मार्कशीट अभी डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गईं और परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। वर्ष 2023 में CBSE कक्षा 10वीं परीक्षाओं के लिए 21.87 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मां का नाम दर्ज करना होगा।
रिजल्ट चैक करें –
* CBSE Board की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
* होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE Board 10th Result 2023 लिखा हो।
* एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
* अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
* CBSE Board 10th Result 2023 चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
* भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।