पहलवानों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ गठित की SIT

NEW DELHI कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने अहम कदम उठाया है। महिला पहलवानों से संबंधित मामलों की विस्तार से तफ्तीश करने के लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।
एसआईटी में कई अलग-अलग ब्रांच के पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है। महिला पहलवानों द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर कई राज्यों में जाकर इस केस से जुड़े इनपुट्स को एकत्रित किया जा रहा है। वहीं यौन शोषण मामले में पुलिस ने बृजभूषण के बयान दर्ज किए हैं और उनसे कुछ दस्तावेज भी मांगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *