नई दिल्ली, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर में थे. कपल ने सुरक्षित दिल्ली लौटने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी सलामती की जानकारी दी थी, लेकिन पोस्ट के वायरल होते ही एक्ट्रेस के पति शोएब काफी ट्रोल होने लगे थे. इन सबके बीच एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है.
ईटाइम्स के मुताबिक दीपिका कक्कड़ ने पहलगाम पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा, ‘जितना मैं इस्लाम को समझी हूं, मैं पूरी ईमानदारी से कह सकती हूं, यह कोई ईमान वाला इंसान कर ही नहीं सकता. वे धर्म के नाम पर किसी की हत्या नहीं करेंगे, चाहे वह इस्लाम हो या कोई और धर्म, कोई भी धर्म किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति की हत्या सिखाता नहीं है. हमें सभी के साथ मिलजुलकर रहने और एक-दूसरे का सम्मान करने की शिक्षा दी जाती है. जो लोग ऐसा घिनौनी हरकत को अंजाम दे रहे हैं, वे किसी भी धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं, वे केवल आतंकवादी हैं’.