Amazon ने भारत में वकीलों पर खर्च किए 8,546 करोड़ रुपये, कैट ने की CBI जांच की मांग

नई दिल्‍ली, (Businesskhas.com)-अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न (Amazon) ने साल 2018-20 के दौरान भारत में खुद को बनाए रखने के लिए वकीलों (Legal Expenses) पर 8,546 करोड़ रुपये (1.2 अरब डॉलर) खर्च किए. अमेज़न फ्यूचर समूह के अधिग्रहण के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई में उलझी होने के साथ ही भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग (CII) की जांच के दायरे में भी है. व्यापारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने दावा किया है कि अमेज़न अपने राजस्‍व का 20 फीसदी हिस्‍सा वकीलों पर खर्च कर रही है. इससे उसके काम करने के तरीकों पर खुद ही सवाल खड़े हो जाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *