साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अदाकारा अकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो को आकांक्षा ने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में विघ्नहर्ता गणेश की ‘पार्वती’ यानी आकांक्षा बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह के साथ नज़र आ रही हैं। वीडियो में मीका सफेद रंग की शर्ट पहने नज़र आ रहे हैं तो वहीं आकांक्षा ने रेड और ग्रे कलर का सूट पहना हुआ है और दोनों एक गुरूद्वारे में बैठे हुए अरदास सुन रहे हैं। मीका और आकांक्षा का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख ये अंदाज़ा लग रहे हैं कि दोनों ने शादी कर ली है और माथा टेकने गुरूद्वारे गए हैं। लोगों के शादी का अंदाज़ा लगाने की वजह है वीडियो के साथ आकांक्षा पुरी का कैप्शन।