जालंधर के आदर्श नगर में गैस सिलेंडर को लेकर महिला का हंगामा

जालंधर , आदर्श नगर में गैस सिलेंडर को लेकर एक महिला द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसे जो सिलेंडर दिया गया, उसमें गैस कम थी, जिससे उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

महिला ने मौके पर ही विरोध जताते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के साथ धोखा किया जा रहा है। हंगामे के दौरान आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और मामला बढ़ गया। महिला ने मीडिया को बताया कि सिलेंडर में गैस कम होने की वजह से खाना बनाना भी मुश्किल हो गया।

बताया जा रहा है कि संबंधित गैस एजेंसी का नाम ओनिना गैस एजेंसी बताया जा रहा है, जिस पर यह आरोप लगाए गए हैं। हालांकि एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *