बाजार भाव से भी कम रेट पर छूट के साथ बेहतरीन मौका

सरकार की ओर से इस चौथी सीरीज के लिए इश्यू प्राइस (Issue price) 4,852 रुपये प्रति ग्राम या फिर 48,520 रुपये 10 ग्राम निर्धारित किया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कोई निवेशक ऑनलाइन (Online subscription) इस गोल्ड बॉन्ड की खरीद करता है, प्रत्येक 1 ग्राम पर उसे 50 रुपये की छूट (Discount) का भी फायदा मिल सकेगा. जो निवेशक (Investors) ऑनलाइन इस बॉन्ड की खरीद करेगा, उसे एक ग्राम सोना के लिए इश्यू प्राइस के तौर पर 4,802 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं, जो लोग 10 ग्राम सोना की खरीद करेंगे, उन्हें 48,520 की बजाए 48,020 रुपये का ही भुगतान करना होगा. 10 ग्राम सोना खरीदने वाले को 500 रुपये की छूट का लाभ मिलेगा जब आप बाजार की किसी दुकान से सोने की खरीद करते हैं, तो आपको उसकी कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज, खरीद पर तीन फीसदी जीएसटी और फिर मेकिंग चार्ज पर 5 फीसदी जीएसटी का भी भुगतान करना पड़ता है. इससे सोने की कीमत काफी बढ़ जाती है. सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश परकोई जीएसटी नहीं लगता है. यह चूंकि बांड है, इसलिए इस पर आपको किसी प्रकार के कोई मेकिंग चार्ज भी भुगतान नहीं करना पड़ता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *