यह क़दम ऐसे समय उठाया गया है, जब ईरानी अधिकारियों को अमेरिका और इसराइल की ओर से संभावित नए हमलों की आशंका है. साथ ही, कूटनीतिक मध्यस्थता की कोशिशें भी ठप बताई जा रही हैं.
मंगलवार को खोले गए इस केंद्र में महिला वॉलंटियर्स को अलग-अलग सैन्य और आपात स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है.
जारी किए गए वीडियो में दर्जनों महिला स्वयंसेवक दिखाई देती हैं. इन्हें “जान-ए-फ़िदा” कहा जाता है.