अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ईरान के खिलाफ सख्ततम प्रतिबंध लगाने में ट्रंप प्रशासन में सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने ईरान के खिलाफ जमकर जहर उगला है। उन्होंने भारत के खिलाफ भी कई बार अनर्गल बाते की हैं। अब उन्होंने अपना घर छोड़ दिया है और अब वो अमेरिका के मिलिट्री बेस को नया ठिकाना बनाया है।
तेहरान/वॉशिंगटन: टैरिफ को लेकर भारत के खिलाफ जहर उगलने और मजाक उड़ाने वाले अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ईरान के डर से थर-थर कांप रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि स्कॉट बेसेंट अपना घर से भाग गये हैं और अमेरिकी मिलिट्री बेस में छिप गये हैं। मंगलवार को इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने इसका खुलासा किया है। यानि जो अमेरिका दिन रात ईरान को तबाह करने, सभ्यता खत्म करने की धमकी देता है उस अमेरिका के वित्त मंत्री की ये नौबत आ गई है कि उसे सैन्य ठिकाने में छिपकर रहना पड़ रहा है