हॉलमार्क देखकर न खरीदें सोना, इन चीजों की जांच करना है जरूरी

सोने और चांदी के आभूषण खरीदते समय अक्सर ग्राहक उनकी चमक, डिजाइन और कीमत पर ध्यान देते हैं. लेकिन शुद्धता की जांच करना भी उतना ही जरूरी है. खासकर सोने के आभूषण खरीदते समय सिर्फ हॉलमार्क का लोगो देखकर उसकी शुद्धता पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग के लिए कई मानक और नियम निर्धारित किए हैं. ऐसे में ग्राहकों को खरीदारी के दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि वे किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार न हों

इस संबंध में जानकारी देते हुए पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में भी BIS के साथ पंजीकृत ज्वेलरी दुकानों की संख्या कुल दुकानों के मुकाबले 50 प्रतिशत से कम है. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि जिस दुकान से वे सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, वह BIS के निर्धारित मानकों का पालन करती है या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *