गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिम ट्रेनर के इश्क़ में पति की हत्या की साजिश रची गई। पत्नी समेत दोनों आरोपी गिरफ्ता कर लिए गए हैं। ये पूरा मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-1 का है। जहां पति पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रिया शर्मा और जिम ट्रेनर प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रिया पिछले करीब 7-8 महीने से वसुंधरा स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने जाती थीं। इसी दौरान उनकी पहचान जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पुलिस पूछताछ में प्रताप ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे। शशांक को उनके संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसलिए वह दिवाली के बाद फ्लैट बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे।
हमले में शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची इंदिरापुरम थाना पुलिस ने घायल को यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।