शिवा को धमकाते मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और ऑडियो वायरल

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कारोबारी शिवा शर्मा को मॉडल श्रद्धा दुबे बुरी तरह प्रताड़ित करती थी और उसकी पिटाई भी की थी। पिटाई का उसने वीडियो भी बना रखा था। उसे लगातार घर पर बुलाकर और फोन पर भी धमकियां देती रहती थी। फोन पर दी गई ऐसी ही एक धमकी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आडियो में श्रद्धा फोन पर शिवा से बात करते हुए कह रही है कि तुझे कुत्ता बनाकर मारा। उसका वीडियो सबको दिखाकर फैलाऊंगी। शिवा को गंदी गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। इसके साथ ही शिवा को धमकी देते हुए कह रही कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों को काट रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इससे पहले शिवा को धमकाते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में शिवा को उसके घर से ज्वेलरी चुराने को लेकर श्रद्धा धमका रही है। शिवा की नौ अक्टूबर को श्रद्धा के फ्लैट से नीचे गिरने के कारण मौत हुई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा और उसकी बहन समेत पांच लोगों के खिलाफ चौथी मंजिल से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *