ज्ञानेश कुमार पर कॉकरोच जनता पार्टी का ‘बड़ा फैसला’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन का ऐलान करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी ने साफ कहा है कि वह इस मुद्दे पर अदालतों की बात भी सुनने को तैयार नहीं। सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अदालते चाहें जो भी फैसला करें, लेकिन ज्ञानेश कुमार पर वह अपनी राह ही चलेंगे।

डेंगू से पीड़ित सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में साफ कर दिया कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन का फैसला टलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, ‘चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के ‘खिलाफ’ कई याचिकाएं हाई कोर्ट्स और सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा रही हैं। लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि जब पिछली बार नागरिकों ने न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाया तो क्या हुआ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *