गुरु नानक पुरा मार्केट में होने वाले 30वें वार्षिक जागरण का राकेश राठौर को दिया निमंत्रण

जालंधर, 16 सितंबर गुरु नानक पुरा मार्केट में आयोजित होने वाले 30वें वार्षिक विशाल जागरण जो की 19 सितंबर दिन शनिवार को करवाया जा रहा है उसके संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों ने मनीष अग्रवाल,डॉ भूपेंद्र,रजनीश कपाही,मदन रंधावा,की ओर से भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर राकेश राठौर से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र भेंट किया तथा वार्षिक जागरण में माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में समरसता,भाईचारे, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने जागरण की सफलता के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. विनीत शर्मा,चंदन भनोट, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा तथा नसीब बूग्गा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *