चीन पर उठ रहे सवालों पर क्या कह रहा है अंतरराष्ट्रीय मीडिया

नेपाल में फ़्लैश फ़्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है. प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक़, नेपाल की सेना ने अब तक 883 लोगों को सुरक्षित बचाया है.

वहीं, बीबीसी नेपाली के मुताबिक़, अधिकारियों ने बताया है कि 977 लोग अभी भी लापता हैं. इनमें 517 विदेशी नागरिक शामिल हैं.

खोज, बचाव और राहत अभियान के लिए 13 हज़ार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. प्रभावित इलाक़ों में राहत और बचाव का काम जारी है.

फ़्लैश फ़्लड के बाद चीन की कथित भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि चीन की ओर से नेपाल को आपदा से पहले समय रहते चेतावनी नहीं दी गई. दावा है कि अगर समय पर सूचना मिलती, तो नेपाल में जान-माल के नुक़सान को कम किया जा सकता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *