भारत में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद अब पाकिस्तान में भी कॉकरोच पार्टी बन गई है. इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है. इसके इंस्टाग्राम पेज पर 1,12,000 से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स जुड़ गए हैं. यह भ्रष्टाचार और जमे जमाए राजनीतिक रसूखदारों के खिलाफ युवाओं का आंदोलन है. इस ग्रुप का कहना है कि पाकिस्तान यहां के लोगों का है. न कि भ्रष्ट माफिया का. वे पारदर्शी शासन और लोकतांत्रिक बदलाव की मांग कर रहे हैं.
पाकिस्तान की सरकार में भी इसका खौफ दिखाई देने लगा है. गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने आशंका जताई है कि अगर सिस्टम ठीक नहीं हुआ, तो ये कॉकरोच सबकुछ बदल सकते हैं. मोहसिन नकवी ने अपनी ही सरकार को अलर्ट करते हुए कहा है कि आप इन्हें यूथ कहें. कॉकरोच कहें. या कुछ भी कहें, अगर वे एक हो जाएं तो सबकुछ उलट पुलट सकता है.