अकाल तख्त का पंजाब सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम

अमृतसर, अकाल तख्त ने एक बार फिर से पंजाब सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज ने पंजाब की भगवंत मान सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आरोप लगाया है कि सिख धार्मिक संस्थाओं और श्री अकाल तख्त साहिब की छवि खराब करने के लिए संगठित तरीके से सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर कथित ट्रोल सेंटर बंद नहीं किए गए तो निहंग सिख स्वयं कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *