बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर-2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताकर आलोचना की गई. लेकिन अब पाकिस्तान के ही एक पत्रकार इस फिल्म में सब कुछ सहीं दिखाने का दावा किया है. उनका बयान आने के बाद भारत में भी इसे लेकर बहस तेज हो गई है. इस बीच हिन्दी के कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी फिल्म की आलोचना करने वालों पर तंज कसा है. डॉ कुमार विश्वास ने पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ़ आजाकिया के बयान को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया,
जिसमें वो ये दावा करते हुए सुने जा सकते हैं कि उनका जन्म ल्यारी में हुआ था और धुरंधर में जो कहानी दिखाई गई उस वक्त वो वहीं पर थे, उनका जन्म भी ल्यारी में हुआ है और वो वहीं पर पले-बढ़े हैं. कुमार विश्वास ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘अब तो एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट तक ने भी वही बात कह दी, जो हमने जब कही थी तो आप सब ज्ञानियों ने बड़ी गालियाँ बकीं थीं हमें, हमारे खिलाफ लंबे-लंबे वीडियो बना-बनाकर. पाकिस्तान को एक्सपोज़ होता देखकर, भारत में विलाप करने वाले बुद्धिजीवियों, अब तो मान जाओ. वैसे आप सबके निरंतर कष्ट के प्रति लव यू रहेगा जी.’बता दें कि पाकिस्तान के पत्रकार आरिफ आजाकिया एक टॉक शो में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ का खुलकर समर्थन किया और कहा कि वो उस वक्त कराची शेयर के मेयर थे. फिल्म में जिस समय की कहानी दिखाई गई है उस समय वो वहीं पर थे और चुनाव जीतकर मेयर पद पर पहुंचे थे. उनका जन्म ल्यारी में हुआ लेकिन उनके माता-पिता गुजरात से थे. वो खुद को पाकिस्तानी नहीं बल्कि भारतीय मूल का मानते हैं.
बॉलीवुड फिल्म धुरंधर में पाकिस्तान के ल्यारी की कहानी दिखाई है, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह भारतीय जासूस बने हैं जो हमजा बनकर पाकिस्तान जाते हैं और वहां ख़तरनाक अपराधियों के गैंग में शामिल होकर उनके नेटवर्क का खात्मा करता है. ये फ़िल्म भारत में ब्लॉक बस्टर हिट साबित हुई है. जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए.