1 जून से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम

1 जून से कई बड़े फाइनेंशियल बदलाव भी लागू हो सकते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर यूपीआई पेमेंट, बैंकिंग नियम, एटीएम ट्रांजैक्शन फीस, FD ब्याज दरें और सोलर पैनल नियमों तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में अगर आप पहले से इन नियमों की जानकारी रखेंगे तो बाद में किसी तरह की परेशानी या अतिरिक्त खर्च से बच सकते हैं. हर महीने की तरह जून की शुरुआत में भी तेल कंपनियां LPG और CNG-PNG के दाम अपडेट कर सकती हैं. वहीं, कई बैंक FD रेट्स और सेविंग अकाउंट ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं. इसके अलावा रेलवे, PAN नियम और डिजिटल पेमेंट से जुड़े नए अपडेट भी लागू हो सकते हैं. इसलिए महीने की शुरुआत (New Rules June 2026) से पहले इन जरूरी बदलावों के बारे में जान लेना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है,

ताकि आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग और बजट दोनों प्रभावित न हों. NPCI ने UPI फ्रॉड कम करने के लिए नया नियम लागू करने का प्लान किया है. नए नियमों के तहत 30 जून 2025 से सभी UPI ऐप्स को पेमेंट से पहले केवल असली बैंक-रजिस्टर्ड beneficiary का नाम दिखाना होगा. यानी अब QR code, मोबाइल नंबर या user-defined नाम की जगह उस व्यक्ति या व्यापारी का verified नाम दिखाई देगा, जिसे आप पैसा भेज रहे हैं. इससे फर्जी नाम दिखाकर होने वाले UPI फ्रॉड में कमी आने की उम्मीद है और यूजर्स को पेमेंट से पहले सही व्यक्ति की पहचान करने में मदद मिलेगी. 1 मई 2026 से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की गई थी. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब ₹993 तक बढ़ गए, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹3,071.50 तक पहुंच गई. हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है. अब 1 जून से भी LPG सिलेंडर के नए रेट लागू हो सकते हैं,

क्योंकि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं. जून 2026 में भारतीय रेलवे की ओर से बड़ा रेल ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते करीब 77 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा और कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे. यह बदलाव रेलवे के ट्रैक अपग्रेड और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण किया जा रहा है. इसका असर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी है, क्योंकि कई सुपरफास्ट और दूरंतो ट्रेनों के समय और रूट में भी बदलाव किया गया है. नए इनकम टैक्स नियम 2026 के तहत PAN से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं. अब कुछ लेनदेन में PAN देना जरूरी नहीं होगा, जबकि कई हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर नियम और सख्त कर दिए गए हैं. उदाहरण के तौर पर, पहले एक दिन में ₹50,000 से ज्यादा कैश जमा करने पर PAN देना जरूरी था, लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है. वहीं, प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में PAN की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख कर दी गई है. इसके साथ ही सरकार ने कुछ मामलों में PAN को अनिवार्य भी बनाया है. अब ₹45 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डीड और Joint Development Agreement (JDA) में PAN जरूरी होगा.

सालभर में ₹10 लाख से ज्यादा कैश निकासी पर भी PAN रिपोर्टिंग लागू होगी. इसके अलावा, पुराना Form 60 हटाकर नया Form 97 लागू किया गया है, जिसका इस्तेमाल PAN न होने की स्थिति में किया जाएगा. यानी जून के महीने में भी आपको पैन के नए नियमों को फॉलो करना होगा. 1 जून 2026 से सोलर पैनल से जुड़े नए ALMM नियम लागू होने जा रहे हैं. इसके तहत सरकारी योजनाओं, नेट-मीटरिंग और कई सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में अब उन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल करना होगा जो ALMM List-I और List-II में शामिल होंगे. सरकार ने साफ किया है कि 1 जून के बाद ALMM List-II नियमों में कोई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा. हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट्स को केस-बाय-केस राहत दी जा सकती है. माना जा रहा है कि नए नियमों से सोलर पैनल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी को बढ़ावा मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *