नई दिल्ली, कॉमेडियन भारती सिंह और लेखक-निर्माता हर्ष लिम्बाचिया छोटे पर्दे की पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। सात साल तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने 2017 में शादी की थी। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, हर्ष ने बताया कि चूंकि भारती सिंह उनसे ज्यादा सक्सेसफुल हैं इस वजह से उन्हें कई जगह सुनने को मिला।
नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ एक पॉडकास्ट शो लॉन्च किया है जिसका नाम उन्होंने डबल डेट रखा है। एपिसोड में हर्ष से पूछा गया कि क्या उन्हें “अधिक सफल” पत्नी से शादी करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा।