मशहूर टी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत से तलाक लेने की अफवाहों पर तोड़ दी चुप्पी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत से तलाक लेने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत हाल ही में ‘द 50’ शो में नजर आए थे। वहां सभी ने कपल के बीच के मतभेद देखे। हालांकि, शो के बाहर उनके तलाक की अफवाहें आग की तरह मीडिया में फैलने लगीं जिसपर मोनालिसा ने रिएक्ट किया है। मोनालिसा ने हाल ही में ‘फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पति-पत्नी के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वो तलाक ले लें। उनके मुताबिक, “हमें पता था हमारे बीच झगड़े होंगे। झगड़ा तो होगा ही लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक है। ये हमारी समझ है। मुझे पता है कि वो मुझे समझाने की कोशिश कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि भले ही उनके बीच गलतफहमियां और झगड़े होते हैं, लेकिन वे हमेशा लड़ाई सुलझा लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *