कंगना शुरुआती दौर में आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप

बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे बने जिनके बिखरने के बाद कई कड़वे सच दुनिया के सामने आए। ऐसा ही एक रिश्ता आदित्य पंचोली का भी रहा, जो शुरुआत में तो लोगों की नजरों से बचता रहा लेकिन जब चीजें खराब हुई तो उसे संभालना मुश्किल हो गया। आदित्य पंचोली अपने करियर और फिल्मों से अधिक कंगना रनौत के साथ अपने अफेयर और ब्रेकअप को लेकर खबरों में रहे। उन दिनों कंगना ने इंडस्ट्री में कदम रखा ही था कि शादीशुदा आदित्य पंचोली को उनसे प्यार हो गया था। पहले तो ये रिश्ता प्यार और मिठास से भरा था लेकिन देखते ही देखते ये दोनों की लाइफ के लिए एक नासूर की तरह बन गया। जब दोनों के बीच चीजें खराब हुईं तो बहुत सारी बातें सामने आई और इन चीजों ने सुनने वालों को हैरान भी किया।

कंगना ने उन्हें पिता की उम्र का बताते हुए कहा था, ‘ इस आदमी ने 17 साल की उम्र में मेरे सिर पर जोर से मारा और खून बहने लगा। मैंने अपनी चप्पल निकाली और उसके सिर पर जोर से मारा।’ वहीं आदित्य ने भी अपने इंटरव्यू में कंगना को दी गई मदद और उनके साथ पति-पत्नी जैसे रिश्ते की बातें की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *