जालंधर, मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के दाखिलों को प्रोत्साहन देने के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब स. हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में विशेष मुहिम की शुरुआत की गई है। जिसके तहत आज शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल साबोवाल से एक विशेष दाखिला वैन रैली शुरू की गई, जिसे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया ।
इस दाखिला वैन रैली का मुख्य उदेश्य जिले के समूह 17 एजुकेशन ब्लॉकों के गांवों और शहरों में जाकर जिला वासियों को अपने बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित करना है।