हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी,अधेड़ों ने किए अश्लील कमेंट्स

एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ हरियाणा में दुर्व्यवहार हुआ. वह एक इवेंट में पार्टिसिपेट करने करनाल गई थीं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर परेशान करने वाली इस घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि एक शख्स ने उनके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की. उन्होंने बताया कि एक फैमिली के सभी पुरुषों ने उनके साथ फोटो खिंचवाते वक्त उनकी कमर पर हाथ रखा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें यह पसंद नहीं आया. उन्होंने आगे बताया कि जब वह स्टेज पर पहुंचीं तो सिचुएशन और भी खराब हो गई.मौनी रॉय ने स्टेज पर दो पुरुषों द्वारा की गई अभद्रता के बारे में बताते हुए आगे लिखा, “स्टेज पर तो और भी बुरा हुआ. दो अंकल सामने खड़े होकर अश्लील कमेंट्स कर रहे थे, गंदे इशारे कर रहे थे, नाम लेकर बुला रहे थे. मैंने जब इशारे से उन्हें मना किया तो वे मुझ पर गुलाब फेंकने लगे. इसके बाद मैं परफॉर्मेंस के बीच में ही स्टेज से बाहर जाने लगी, लेकिन फिर वापस आकर परफॉर्मेंस पूरी की. इसके बाद भी वे नहीं रुके और न ही परिवार या आयोजकों ने उन्हें वहां से हटाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *