बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही हर किसी का दिल जीत लिया है और इसने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज्यादा शानदार शुरुआत की है. 30 करोड़ के पहले दिन के कलेक्शन के साथ साल की पहली सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर ‘बॉर्डर 2’ से शनिवार, यानी दूसरे दिन और भी कमाल करने की उम्मीद है. इन सबके बीच ये वॉर ड्रामा दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में भी अच्छी बढ़ोतरी दिखा रही है. जिसके दम पर ये फिल्म दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने के लिए तैयार है.