दिल्ली और उत्तर भारत में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता अब अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय बनती जा रही है. सोमवार को ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर की यात्रा को लेकर चेतावनी दी है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 493 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.