हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जोरावर स्टेडियम में बवाल

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बवाल हुआ है. यहां पर ज़ोरावर स्टेडियम में पुलिस ने ABVP छात्रों पर लाठीचार्ज किया है. ABVP छात्रों ने यहां पर बैरियर तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने मौके पर उन पर लाठियां भांजीं. मौके पर मौजूद छात्र विधानसभा का घेराव करना चाहते थे. वहीं, 12 छात्र छात्राओं के घायल होने की सूचना है. जयराम ठाकुर ने कहा कि दो छात्राओं सहित कुल 12 छात्र घायल हुए हैं.

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी और कानून व्यवस्था समेत 11 मांगों को लेकर धरना दे रहे थे और विधानसभा में सीएम से मुलाकात करना चाहते थे. इस दौरान पुलिस गेट के अंदर घुसी और फिर वहां पर लाठियां चलाई. बाद में पुलिस ने गेट को बंद कर दिया. साथ ही छात्रों से अपील करती नजर आई कि वह पीछे हट जाएंगे. हालांकि, इस दौरान पुलिस के जवानों ने कुछ छात्रों को दबोच लिया और फिर उनपर लात घूसें भी चलाए. इसकी वीडियो भी सामने आई है. छात्रों ने पुलिस से सवाल किए कि वह उन्हें क्यों रोक रही है,जबकि वह सीएम से मिलना चाहते हैं. वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर हमला करने के भी आरोप लग रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *