अनुष्का शर्मा लगभग 7 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। अनुष्का आखिरी बार शाहरुख के साथ ‘जीरो’ में नजर आई थीं और फिर कला में उनका एक छोटा सा कैमियो था। इसके अलावा या तो अनुष्का स्टेडियम में अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली को सपोर्ट करती दिखीं या फिर विज्ञापनों में नजर आईं। इसके अलावा अनुष्का लाइमलाइट से भी दूर बनी हुई हैं।
पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को रिलीज करने की मांग उठी तो फैंस को लगा कि वह एक बार फिर उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे, लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इस बीच अनुष्का शर्मा का एक वीडियो जरूर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं।