पंजाब में AAP की पंचायत सदस्यत की गोली मारकर हत्या

तरनतारन. पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी की पंचायत सदस्य मनदीप कौर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है.
तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव ढगाना में ट्रैक्टर पर लगे डेक पर पटाखे फोड़ने और गाने बजाने को लेकर हुए झगड़े में एक पूर्व कांग्रेसी सरपंच के बेटे ने एक मौजूदा पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए मनदीप कौर के पति मनजिंदर सिंह ने बताया कि देर रात दिवाली होने के कारण उनके बच्चे बाहर गली में पटाखे फोड़ रहे थे. उन्होंने आगे बताया कि इसी दौरान उनके घर के पास रहने वाले एक पूर्व कांग्रेसी सरपंच का बेटा सुखविंदर सिंह उर्फ ​​गग्गी, जो ट्रैक्टर पर लगे डेक पर बैठा था और बाद में नशे की हालत में उनके बच्चों के पास आया और उन्हें गालियां देने लगा.
जब आरोपी घर से लाया राइफल निकालकर
इस पर मनदीप कौर ने सुखविंदर सिंह को वहां से जाने और उन्हें पटाखे फोड़ने दे ये कहा. इस पर सुखविंदर सिंह गुस्सा हो गया और भागकर अपने घर गया. वह अपने घर से राइफल निकालकर लाया और उनकी पत्नी मनदीप कौर को गोली मार दी, जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.
पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों ने तरनतारन पुलिस से मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए. फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, यह मामला सदरपट्टी थाने में पहुंच गया है. एसएचओ विपिन कुमार का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *