दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी घोषणा

दिल्ली से देहरादून जाने वाले लोगों के लिए एक लेटेस्ट अपडेट है। सफर को काफी कम समय में पूरा कराने वाला दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्टूबर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। livehindustan की खबर के मुताबिक, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से 5-6 घंटे का सफर घटकर दो से ढाई घंटे रह जाएगा। इससे लोगों को काफी सुविधा होगी और लागत में भी कमी आएगी।

खबर के मुताबिक, एक बार पूरी तरह से तैयार होने के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत दिल्ली के अक्षरधाम से होगी। फिर इसके बाद यह उत्तर प्रदेश के बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा। खास बात यह भी है कि उत्तर प्रदेश के इन शहरों से दिल्ली आना-जाना भी आसान हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *