भगवंत मान की घटिया सोच एवं शब्दों ने सारे देश को शर्मसार किया-सुशील शर्मा

भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में गलत शब्दावली का प्रयोग करने पर भगवंत मान के खिलाफ पुतला फूंक कर प्रचंड प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने भगवंत मान की घटिया सोच एवं शब्दों की कड़ी निंदा की और कहा कि उन्होंने सारे देश को शर्मसार किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर,पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रवि महेंद्रू,,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, राजेश कपूर ,अमरजीत सिंह गोल्डी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा व अन्य उपस्थित थे

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भगवंत मान हर फ्रंट पर फेल होने की बौखलाहट में अपनी मर्यादा भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की बयानबाजी से स्पष्ट होता है कि वे अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।
राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाले भगवंत मान का दिमागी संतुलन खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जबकि भगवंत मान अपनी बयानबाजी से देश और राज्य को बदनाम कर रहे हैं।
शीतल अंगूराल ने कहा कि विदेशों में भगवंत मान को जहाज से उतार दिया जाता है, जबकि मोदी को सत्कार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह भगवंत मान की असफलता को दर्शाता है।
मनोरंजन कालिया ने कहा कि भारत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में नाम रोशन किया है, जबकि भगवंत मान ने बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को अपनी बयानबाजी पर शर्म आनी चाहिए।
सुशील रिंकू ने कहा कि भगवंत मान की बयानबाजी से स्पष्ट होता है कि वे अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए इस तरह की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवंत मान की बयानबाजी की कड़ी निंदा करती है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी ,दविंदर भारद्वाज, दर्शन लाल भगत, योगेश मल्होत्रा, मनोज अग्रवाल ,पार्षद राजीव ढींगरा ,पार्षद पति अमित सिंह संधा, पार्षद कुंवर सरताज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मनजीत सिंह टीटू, पार्षद अजय बबल, पार्षद कृष्णा मेनिया, रविंद्र धीर, अश्वनी ढड, जॉर्ज सागर,अजय जोशी,विपन सभरवाल, सनी शर्मा ,जिला सचिव अमित भाटिया ,मंडल अध्यक्ष मनीष बल, सुनील चोपड़ा, प्रमोद कश्यप, अजमेर सिंह बादल, मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, अजय ठाकुर, शालू कुमारी, दीपाली बगड़िया,किशन लाल शर्मा, क्षितिज ढल, ऋषि बहल, राजन शर्मा नितिन बहरोल नीरज गुप्ता, अर्जुन सिंह हैप्पी, गौरव राय, ललित बब्बू,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *