विदिशा मेडिकल कॉलेज के स्थापना शाखा के क्लर्क भोपाल शाहजहांनाबाद के संजय नगर निवासी दीपक ठकोरिया (36) ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। दीपक ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाया है और उसे अपनी जान देने का कारण स्पष्ट किया है।
पुलिस के मुताबिक दीपक ठकोरिया को पिता नंदराम की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वह पिछले करीब सात वर्षों से विदिशा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था और कॉलेज परिसर में सरकारी आवास में रहता था। गुरुवार सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला।