ये कहानी है प्रयागराज के कप्तान और सितारा की. दोनों की शादी परिवार वालों की रजामंदी से हुई. शादी के लिए लड़की से भी सहमति मांगी गई तो उसने भी हां कर दी. यह अरेंज मैरिज थी, शादी धूमधाम से हुई. मेहमान आए, मंगलगीत गूंजे और दुल्हन को ससुराल विदा किया गया. दोनों परिवार खुश थे. एक नई जिंदगी की शुरुआत के लिए. लेकिन इस शादी की पहली रात ही मानो सारी उम्मीदें दम तोड़ गईं.
कप्तान बताता है कि सुहागरात के दिन सितारा ने न सिर्फ दूरी बनाए रखी, बल्कि उसे सीधे शब्दों में धमकी दी.छूना मत, वरना खुद को खत्म कर लूंगी या तुम्हें मार दूंगी. यह सुनकर कप्तान सन्न रह गया. लेकिन अगले कुछ दिनों में मामला चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया.
कप्तान के अनुसार शादी के बाद सितारा हर रात चाकू लेकर सोने लगी. उसने सख्त चेतावनी दी कि यदि वह नजदीक आया तो या तो वह खुद की जान ले लेगी या उसे मार देगी. यह सब इतनी गंभीरता से हुआ कि परिवार भी धीरे-धीरे आशंकित होने लगा. एक दिन कप्तान को सितारा के व्हाट्सएप चैट्स के बारे में पता चला. सितारा के कथित प्रेमी अमन, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है, ने खुलेआम लिखा था अगर कप्तान कुछ बोलेगा तो 10–20 लड़कों से मरवा दूंगा. कप्तान कहता है कि जिस लड़की ने पहली ही रात चाकू उठाया, वो मुझे कहीं अकेले में लेकर क्या कर सकती थी. सोच कर आज भी रूह कांप जाती है.