तुर्की, अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भारतीयों के बीच लोकप्रिय रहा है लेकिन हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच उठे तनाव के बीच तुर्की चर्चा का विषय बन गया. क्योंकि तुर्की वो पहला देश था जो भारत और पाक तनाव के बीच में पाकिस्तान के समर्थन में सामने आया.
पाकिस्तान के समर्थन में उतरने के बाद तुर्किए के खिलाफ भारत में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. सोशल मीडिया पर #BoycottTurkey ट्रेंड कर रहा है, जिससे तुर्किए से आने वाले सामानों की भारत में डिमांड पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि अगर भारत की करेंसी की तुर्की में कितनी वेल्यू है.