भल के CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर अब उन्हें चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के संभल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सुर्खियों में आए पुलिस अधिकारी CO अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें संभल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है. चंदौसी संभल का ही एक दूसरा क्षेत्र है. इस तबादले के बाद अब संभल सर्किल की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक यानी एएसपी आलोक भाटी को सौंपी गई है.

आपको बता दें कि इसी साल मार्च में होली के समय संभल के CO अनुज चौधरी अपने एक बयान की वजह से एकाएक सुर्खियों में आ गए थे. उस दौरान उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आता है जबकि जुमा साल में 52 बार आता है. उनके यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. हालांकि, बाद में उनके इस बयान की कुछ लोगों ने आलोचना भी की थी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *