गंगा एक्सप्रेस वे पर फाइटर जेट उतरने पर क्या बोले अखिलेश यादव?

लखनऊ, यूपी के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे पर भारतीय वायु सेना (IAF) फ्लाईपास्ट कर रही है। वायु सेना के लड़ाकू विमान यहां टेक-ऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे हैं। गंगा एक्सप्रेस वे पर फाइटर जेट उतरने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रात और दिन में लैंडिंग में नई तकनीक नहीं है।

रात में लाइट लगा दो तो रात में प्लेन उतर जाएंगे। ये समाजवादी पार्टी का विज़न है। हमने आगरा एक्सप्रेस वे पर फाइटर प्लेन उतारने की शुरुआत की थी। दरअसल, युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेस-वे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *