पहलगाम आतंकी हमले के बाद मोहम्मद आमिर की बेशर्मी, कहा- अब भारत में…

पहलगाम में आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई. इस हमले के बाद अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक ऐसा बयान दिया है जो चौंकाने वाला है. आमिर ने कहा कि वो आईपीएल में खेलने वाले हैं और अगले साल तक उनका रास्ता साफ हो जाएगा. आमिर ने कहा कि अगले साल वो आईपीएल खेल सकते हैं क्योंकि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता भी है. आमिर ने कहा कि अगर उन्हें पीएसएल या आईपीएल में से किसी एक लीग को चुनने का मौका मिलेगा तो वो जाहिर तौर पर आईपीएल को ही चुनेंगे

मोहम्मद आमिर इस वक्त पीएसएल 2025 खेल रहे हैं, जहां वो क्वेटा ग्लैडिएटर्स का हिस्सा हैं. जिओ न्यूज से बातचीत में आमिर से पूछा गया कि वो पीएसएल या आईपीएल किसमें खेलना चाहेंगे, अगर ये दोनों टूर्नामेंट एक ही वक्त पर हुए तो वो क्या फैसला लेंगे? इस पर आमिर ने कहा कि वो आईपीएल में ही खेलेंगे. आमिर बोले, ‘ईमानदारी से कहूं तो अगर मुझे आईपीएल में मौका मिला तो मैं वहां खेलूंगा. मैं ये खुलकर कह रहा हूं लेकिन अगर मुझे मौका नहीं मिला तो पीएसएल में खेलूंगा. अगले साल तक मैं आईपीएल खेलने के लिए वैध हो जाऊंगा, तो क्यों नहीं मैं इस लीग में खेलूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *