बेटी मुस्कान की करतूत पर शर्मिंदा हुए माता-पिता, बोले – दामाद तो देवता थे लेकिन…’

मेरठ, पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में हुए सनसनीखेज सौरभ कुमार हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. सौरभ बेटी का बर्थडे मनाने के लिए लंदन से लौटा था. पत्नी मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर उसका मर्डर कर दिया. फिर लाश के 15 टुकड़े कर डाले. टुकड़ों को एक ड्रम में बंद करके अपने ही घर में छुपा दिया. फिर अपने बॉयफ्रेंड के साथ मनाली घूमने चली गई. मुस्कान की करतूत से उसके माता-पिता भी शर्मिंदा हैं. उन्होंने बेटी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है. मुस्कान के पिता ने कहा कि मेरी बेटी पिछले दो साल से ड्रग्स ले रही थी.

वहीं मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने बताया, ’18 को बेटी मुस्कान का फोन आया था. फोन पर रो रही थी. मैंने पूछा कि क्या हो गया है. मैंने पूछा कि लड़ाई हो गई क्या? दोनों लड़ते रहते थे लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा ऐसा कुछ हो जाएगा. मैंने उसे घर आने के लिए कहा. अगले दिन घर आई. मैंने पूछा कि सौरभ कहां है? तो चुप हो गई. फिर बोली कि उसका मर्डर हो गया. उसने कहा कि वह अपने घरवालों का साथ नहीं छोड़ रहे थे.मैंने उसकी बातों पर भरोसा नहीं किया. मैंने पूछा कि कैसे मर्डर हो गया. तुम पंद्रह दिन उनके साथ रही तो तुमने शोर क्यों नहीं मचाया. हमने कहा कि तुमने कुछ गलत किया है. सच बता दो वर्ना पुलिस सच उगलवा लेगी. फिर मुस्कान के पिता ने उसे भरोसा दिया. जब उसे लगा कि पिता उसके पक्ष में है तो उसने बताया कि ‘मम्मी, मैंने सौरभ का मर्डर कर दिया है एक लड़के के साथ में मिलकर.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *